सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Kavya tops in 12th and Aditya and Shweta top in 10th, CISCE results declared

Jhansi: 12वीं में काव्या और 10वीं में आदित्य व श्वेता अव्वल, सीआईएससीई का रिजल्ट घोषित

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 01 May 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले के लगभग 13 स्कूलों में 5500 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। इनमें हाईस्कूल के लगभग 3000 और इंटरमीडिएट के 2500 विद्यार्थी शामिल रहे। इनमें से ज्यादातर ने 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।

Jhansi: Kavya tops in 12th and Aditya and Shweta top in 10th, CISCE results declared
उत्तीर्ण होने के बाद खुशी का इजहार करतीं सेंट फ्रांसिस की छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आईसीएसई व आईएससी बोर्ड ने बृहस्पतिवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा देने वाले जिले के लगभग 5500 विद्यार्थियों में से ज्यादातर ने शानदार सफलता हासिल की। 12वीं में ब्लू बेल्स स्कूल की काव्या अनुरागी 99 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहीं। जबकि, हाईस्कूल में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के आदित्य सिंह और डाॅन बॉस्को स्कूल की श्वेता मीना ने 99 फीसदी अंक प्राप्त कर अव्वल रहीं।
Trending Videos


बृहस्पतिवार की सुबह से ही बोर्ड के परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चे और अभिभावक उत्सुक थे। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही परिणाम आया हर कोई अपने-अपने रिजल्ट जानने को उत्सुक दिखा। परिणाम सामने आते ही चेहरे का भाव बदल गया। विद्यार्थियों का चेहरा खिल गया। अभिभावकों ने बच्चों को सीने से लगाकर उन्हें मेहनत को खूब सराहा। जिले के लगभग 13 स्कूलों में 5500 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। इनमें हाईस्कूल के लगभग 3000 और इंटरमीडिएट के 2500 विद्यार्थी शामिल रहे। इनमें से ज्यादातर ने 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हैं 12वीं के टॉपर
क्रम- नाम-फीसदी-स्कूल का नाम
1-काव्या अनुरागी-99- ब्लू बेल्स स्कूल
2-बीएस अनुष्का-98.26-एमपीएस
3-प्रिया यादव-98.25-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
4-रूहिका चोपड़ा-97.75-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
4-अद्वितिया सिंह-97.75-ब्लू बेल्स स्कूल
5-अनुष्का-97.5-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
5-ऋत्विक शर्मा-97.5-आरएलपीएस
6-तनिशी शर्मा-97.25-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
6-नविष्का त्रिपाठी-97.25-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
7-इश्ता विघ-97-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
8-तिष्या हांडा-96.5-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
9-खुशी अग्रवाल-96.25-बुड्स हैरीटेज स्कूल
10-सुमेधा सिंह-96-कैथ ड्रेल कालेज


यह हैं 10वीं के टॉपर
क्रम- नाम-फीसदी-स्कूल का नाम
1-आदित्य सेन-99-एमपीएस
1- श्वेता मीना-99-डॉन वास्को स्कूल
2-लवानिका मोदी-98.20-आरएलपीएस
3-ओम वर्मा-97.40-ब्लू बेल्स स्कूल
3-नित्या कुमारी-97.40-डॉन वास्को स्कूल
4-शुभिका यादव-97.2-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
5-प्रेम्सू-97-सीकेसी कालेज
6-दृष्टि गंगावानी-96.8-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
6-दक्ष कुमार-96.8-बुड्स हैरीटेज स्कूल
7-कृष्णा राजपूत-96.6-एमपीएस
8-नैतिक रिछारिया-96-एमपीएस
8-दीवा अग्रवाल-96-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
8-मनस्वी गुप्ता-96-सेंट फ्रांसेस कांवेट इंटर कालेज
9-एकांश साहू-95.8-ब्लू बेल्स स्कूल
10-वुन्नामी हर्षवर्धन तेजा-95.6-सीकेसी कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed