{"_id":"6a5bebf74236c9b815007930","slug":"incomplete-works-should-be-completed-on-time-jal-shakti-minister-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-837739-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पूरे किए जाएं अधूरे काम : जल शक्ति मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर पूरे किए जाएं अधूरे काम : जल शक्ति मंत्री
Sun, 19 Jul 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल निगम अफसरों को अधूरी तीन जल परियोजनाएं भी तयशुदा समय के भीतर पूरा कर लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। झांसी आने के बाद शनिवार को उन्होंने जल निगम (ग्रामीण) के अफसरों से योजना की प्रगति का ब्योरा लिया। अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार सिंह ने उनको बताया कि तीन जल परियोजनाओं के काम में लेटलतीफी की वजह से बीजीसीसी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी। कंपनी को 286 गांव में काम अभी पूरा करना है। दिसंबर माह की डेडलाइन तय है। जल शक्ति मंत्री ने इस समय सीमा के भीतर यह काम हर कीमत पर पूरा कराने का अल्टीमेटम दिया। जल शक्ति मंत्री ने अफसरों से विलंबित चल रहीं तीनों जल परियोजनाओं के बारे में बिंदुवार जानकारी भी ली। उन्होंने जिन जगहों पर कार्य पूरा हो चुका, वहां सभी घरों में नियमित जलापूर्ति कराने के भी निर्देश दिए। जल शक्ति मंत्री की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होनी थी लेकिन, काफी विलंब हो जाने से यह बैठक नहीं हो सकी। जल शक्ति मंत्री ने सिर्फ चुनिंदा जल निगम अफसरों से ही बात की।
पूर्व सांसद के घोटाले के आरोप पर चुप्पी साध गए मंत्री
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने जल जीवन मिशन के कार्यों में घोटाले का आरोप झांसी में लगाया था, इस संबंध में मीडियाकर्मियों के जल शक्ति मंत्री से सवाल पूछने पर वह चुप्पी साध गए। उन्होंने मीडियाकर्मियों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। मीडियाकर्मियों ने उनसे जल जीवन मिशन के कार्यों में लेटलतीफी, खुदी सड़कों की मरम्मत न होने समेत अन्य सवाल भी पूछे लेकिन, जल शक्ति मंत्री ने किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। स्थानीय होटल में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह सीधे कार में बैठकर निकल गए। बरल एवं मोंठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने स्थानीय मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी। वहां भी उन्होंने कोई बात नहीं कही। लगातार दूसरी बार जल शक्ति मंत्री ने झांसी आने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब नहीं दिए।