फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 119 government schools in the district will be freed from the risk of electric shock

Jhansi: जनपद के 119 सरकारी स्कूलों को करंट के खतरे से मिलेगी निजात, 40 स्कूलों से हटाई जा चुकी हैं लाइनें

Sun, 26 Jul 2026 08:49 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 26 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

शिक्षा विभाग से सूची मिलने के बाद बिजली निगम ने इन लाइनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का दावा है कि अगले एक माह में सभी चिह्नित स्कूलों से हाईटेंशन लाइनें हटा दी जाएंगी।
 

विज्ञापन
Jhansi: 119 government schools in the district will be freed from the risk of electric shock
चिरगांव की ग्राम पंचायत भरतपुरा के विद्यालय के अंदर लगा ट्रांसफार्मर। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले के 119 सरकारी स्कूलों में अब भी हाईटेंशन बिजली लाइन का खतरा बना हुआ है। इन स्कूलों के ऊपर या परिसर से होकर गुजर रही विद्युत लाइनें विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए जोखिम बनी हुई हैं। शिक्षा विभाग से सूची मिलने के बाद बिजली निगम ने इन लाइनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का दावा है कि अगले एक माह में सभी चिह्नित स्कूलों से हाईटेंशन लाइनें हटा दी जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता (वितरण) ज्ञानेंद्र सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी, जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का सर्वे कर 119 स्कूल चिह्नित किए। यह सूची बिजली निगम को उपलब्ध करा दी गई है। बिजली निगम के अनुसार, इससे पहले 40 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें हटाई जा चुकी हैं। अब शेष 119 विद्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से लाइनें हटाई जाएंगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। चिह्नित सभी विद्यालयों से एक माह के भीतर हाईटेंशन लाइनें हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा विभाग से सूची प्राप्त हो गई है। सभी चिह्नित स्कूलों से एक माह के भीतर हाईटेंशन लाइनें हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। - ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता (वितरण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed