{"_id":"6a65b1c3b3e7a28828013045","slug":"jhansi-gas-pipeline-bursts-with-a-loud-explosion-during-laying-work-debris-fills-bank-branch-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: गैस पाइप लाइन बिछाते समय तेज धमाके के साथ फटी, बैंक शाखा में भरा मलवा, आवाज सुन घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गैस पाइप लाइन बिछाते समय तेज धमाके के साथ फटी, बैंक शाखा में भरा मलवा, आवाज सुन घरों से बाहर निकले लोग
Sun, 26 Jul 2026 12:36 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:36 PM IST
सार
रक्सा में आधी रात गैस पाइप लाइन बिछाते समय तेज धमाके के साथ वह फट गई। आवाज इतनी जोरदार थी कि लोग घरों के बाहर निकल आए।
विज्ञापन
बैंक शाखा में भरा मलबे के साथ पानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्सा के बड़ी माता मंदिर के पास रविवार आधी रात गैस पाइप लाइन बिछाते समय अधिक दबाव की वजह से तेज धमाके के साथ पाइप लाइट फट गई। जोरदार आवाज होने से आसपास के घरों में खलबली मच गई। अनहोनी की आशंका से सहमे हुए लोग घरों के बाहर निकल आए। उधर, पाइप लाइन फटने के बाद गैस कंपनी के कर्मचारी मौके से भाग निकले।
विस्फोट की सूचना पर रक्सा पुलिस मौके पर जा पहुंची। पाइप लाइन फटने से उसमें भरी मिट्टी और पानी पास में स्थित एसबीआई बैंक शाखा में भर गया। इससे वहां रखी तमाम वस्तुएं नष्ट हो गईं। एसबीआई के फील्ड अफसर भी मौके पर जा पहुंचे। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले करीब दो महीने से गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। डि्रलिंग मशीन के जरिये पाइप लाइन को सुरंग के रास्ते बिछाया जा रहा है। सीओ प्रिया सिंह के मुताबिक पाइप लाइन बिछाते समय अधिक दबाव पड़ने से यह घटना हुई। हादसे में कोई भी चोटहिल नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड टीम को भी बुला लिया गया। एसबीआई बैंक में पानी भर गया। नकदी आदि के नष्ट होने की सूचना नहीं है।