{"_id":"6a6525c3781211021c07ae9c","slug":"the-land-dispute-had-created-many-enemies-for-sanjay-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-842533-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जमीन के विवाद ने पैदा कर दिए थे संजय के कई दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जमीन के विवाद ने पैदा कर दिए थे संजय के कई दुश्मन
Sun, 26 Jul 2026 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रधान पुत्र संजय सिंह पिछले करीब दस साल से जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था। मोटे मुनाफे के लिए उसने कई विवादित जमीन के सौदे भी कर डाले थे, जिसने उसके कई दुश्मन भी पैदा कर दिए। पुलिस को छानबीन में जमीन को लेकर हुए कई विवादों का पता चला है। दो दिन की छानबीन के दौरान जमीन और पैसों के विवाद की वजह से ही हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के हाथ हत्यारों से जुड़े कई अहम सुराग आए हैं।
हैवतपुरा गांव की प्रधान रामदेवी के छोटे बेटे संजय सिंह उर्फ संजू (33) की बृहस्पतिवार रात इलाइट चौराहे से करीब 300 मीटर दूर स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे मोटर साइकिल से बिहारी तिराहा होते हुए झांसी-शिवपुरी हाईवे के रास्ते आगे भाग निकले। हत्याकांड के खुलासे के लिए संजू के परिचितों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। हत्या के समय संजू का दोस्त परवई गांव निवासी धर्मेंद्र परिहार भी वहां मौजूद था। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। इन सभी से पूछताछ में पुलिस को संजू के व्यक्तिगत जीवन समेत कारोबारी संबंधों को पता चला। मालूम चला कि संजू ने झांसी शहर समेत बाहरी इलाकों में भी जमीन की प्लाटिंग में शामिल था। इसको लेकर उसका विवाद भी हुआ। धर्मेंद्र परिहार से भी उसका विवाद हो चुका। संजू ने सार्वजनिक तौर पर उसकी पिटाई की थी। संजू ने शादी नहीं की थी। सीपरी बाजार निवासी एक युवती से उसकी मोबाइल चैटिंग मिली है हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह मानकर नहीं चल रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि अहम सुराग की मदद से हत्यारोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।