{"_id":"6a65724774282fe36b0f9500","slug":"jhansi-five-individuals-including-a-company-director-named-in-a-1-5-crore-fraud-case-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में कंपनी निदेशक समेत पांच नामजद, आरोपियों ने पत्नी के खाते में जमा करा दी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में कंपनी निदेशक समेत पांच नामजद, आरोपियों ने पत्नी के खाते में जमा करा दी रकम
Sun, 26 Jul 2026 08:06 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:06 AM IST
सार
आरोप है कि कंपनी कर्मचारियों और उनके सहयोगियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी के विभिन्न आयोजनों से जुड़े भुगतान अपने एवं परिजनों के खातों में ट्रांसफर करके धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रैवल एक्सेल इवेंट्स एंड ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मुख्य निदेशक एवं रायगंज निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 1.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में निदेशक समेत पांच के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि कंपनी कर्मचारियों और उनके सहयोगियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी के विभिन्न आयोजनों से जुड़े भुगतान अपने एवं परिजनों के खातों में ट्रांसफर करके धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
निदेशक जितेंद्र प्रताप के मुताबिक उनकी कंपनी डॉक्टरों से संबंधित कांफ्रेंस का आयोजन करने के साथ ही उनके आने-जाने एवं ठहरने के इंतजाम का काम करती है। इसके लिए निदेशक मनीष मिश्रा निवासी मैनेजमेंट अपार्टमेंट, दिल्ली एवं उपाध्यक्ष शिवानंद झा निवासी पालम गांव, दिल्ली को तैनात किया गया था। आरोप है दोनों ने पद का दुरुपयोग करते हुए विभिन्न मेडिकल कॉन्फ्रेंस और इवेंट्स से संबंधित होटल बुकिंग एवं अन्य भुगतान कंपनी के खाते में जमा कराने के बजाय अपने एवं पत्नी के खातों में रकम जमा कराई। मनीष ने पत्नी साधना के खाते में करीब 15 लाख रुपये एवं शिवानंद ने पत्नी शिखा झा के खाते में करीब 34 लाख रुपये जमा कराए।
सिल्वर स्काई के संचालक संजय शर्मा के खाते में भी पैसा जमा कराया गया। 24 अप्रैल को आंतरिक जांच में गड़बड़ी उजागर होने पर आरोपियों ने पैसा जमा कर देने का वादा किया लेकिन, पैसा वापस नहीं किया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनीष मिश्रा, शिवानंद झा, साधना मिश्रा, शिखा झा और संजय शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।