फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two truck drivers and a scrap dealer arrested after the recovery of three tonnes of railway scrap

Jhansi: तीन टन रेलवे स्क्रैप बरामद कर दो ट्रक चालक व कबाड़ी गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी ने देर रात की कार्रवाई

Sun, 26 Jul 2026 01:16 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 26 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

आरोपी कानपुर से रेलवे वैगनों के पहियों को मरम्मत के लिए रेलवे वर्कशॉप लाते थे। काम होने के बाद वापस जाते समय खुले पड़े रेलवे स्क्रैप को चोरी कर अपने-अपने ट्रकों के केबिन में छिपाकर ले जाते थे। 

विज्ञापन
Jhansi: Two truck drivers and a scrap dealer arrested after the recovery of three tonnes of railway scrap
जीआरपी और आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तीन टन रेलवे स्क्रैप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर संयुक्त टीम ने बड़ागांव में कार्रवाई कर कबाड़ी को दबोच लिया। उसके पास से आरोपियों द्वारा चोरी का बेचा गया स्क्रैप बरामद कर लिया है। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर से रेलवे वैगनों के पहियों (व्हील) को मरम्मत के लिए रेलवे वर्कशॉप लाने वाले दो ट्रकों के चालक रामदास व रामशरण दास मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद वापस कानपुर जाते समय वर्कशॉप परिसर में खुले पड़े रेलवे स्क्रैप को चोरी कर अपने-अपने ट्रकों के केबिन में छिपाकर ले जाते हैं। बाद में उक्त स्क्रैप को थाना बड़ागांव क्षेत्र स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर बेच देते हैं। सूचना पाकर जीआरपी, आरपीएफ स्टेशन स्टेशन पोस्ट, आरपीएफ वर्कशॉप व आरपीएफ क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रात 00:50 बजे कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों ट्रक चालकों की निशानदेही पर टीम ने बड़ागांव थाना क्षेत्र के कबाड़ी मुकेश कुशवाहा के यहां कार्रवाई कर करीब तीन टन रेलवे स्क्रैप बरामद कर लिया। आरपीएफ वर्कशॉप ने तीनों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा में कार्रवाई कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed