{"_id":"6a6573f90960d560510819cb","slug":"jhansi-only-son-dies-in-bike-accident-friend-injured-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सड़क हादसे में बाइक सवार इकलौते बेटे की मौत, युवक का दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सड़क हादसे में बाइक सवार इकलौते बेटे की मौत, युवक का दोस्त घायल
Sun, 26 Jul 2026 08:12 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:12 AM IST
सार
शिवाजी नगर निवासी सिद्धांत अपने साथी के साथ पिछोर जा रहा था, रास्ते में वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई और दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवाजी नगर निवासी सिद्धांत राजपूत (23) की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार का इकलौता पुत्र व कमाने वाला सदस्य था। शुक्रवार दोपहर अपने साथी के साथ पिछोर (मध्य प्रदेश) जा रहा था, रास्ते में वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। मेडिकल अस्पताल लाने पर शनिवार दोपहर सिद्धांत ने दम तोड़ दिया।
सिद्धांत राजपूत मूल रूप से शाहजहांपुर कस्बे का रहने वाला था। चाचा अवधेश के मुताबिक सिद्धांत के पिता की कुछ माह पहले मौत हो चुकी। परिवार में भाई-बहन हैं। वह परिवार के पालन पोषण के लिए शिवाजी नगर में किराये का कमरा लेकर पेंट का काम करता था। शुक्रवार को अपने दोस्त शिव पांडेय के साथ बाइक से पिछोर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बसई थाना क्षेत्र के उरदना गांव के पास एक किसी वाहन ने उनकी बाइक को कट मार दिया। उनकी बाइक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में सिद्धांत और शिव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल लाया गया। शनिवार दोपहर सिद्धांत की मौत हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।