सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: ₹4.50 lakh returned to the account of an elderly victim of cyber fraud

Jhansi: साइबर ठगी के शिकार बुजुर्ग के खाते में लौटाए 4.50 लाख रुपये, खाता फ्रीज कराने से वापस मिल सकी रकम

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 03 Apr 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

मोटी रकम निकाल लिए जाने से बदहवास बुजुर्ग ने तुरंत प्रेमनगर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए जिस खाते में रकम भेजी गई, उसे फ्रीज करा दिया।

Jhansi: ₹4.50 lakh returned to the account of an elderly victim of cyber fraud
साइबर ठगी के शिकार बुजुर्ग के 4.50 लाख रुपये वापस कराए। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

प्रेमनगर साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार हुए बुजुर्ग के खाते में 4.50 लाख रुपये वापस कराए। थाना प्रेमनगर के गढि़यागांव के आजादपुरा मोहल्ला निवासी बलवान के खाते से 23 मार्च को 4.50 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। उनके मोबाइल पर मेसेज आने के बाद बुजुर्ग को इसका पता चला।
Trending Videos


मोटी रकम निकाल लिए जाने से बदहवास बुजुर्ग ने तुरंत प्रेमनगर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए जिस खाते में रकम भेजी गई, उसे फ्रीज करा दिया। इस वजह से जालसाज रकम निकाला नहीं सका। कुछ दिनों की कोशिश के बाद पुलिस ने पूरा पैसा बलवान के खाते में वापस करा दिया। छानबीन में मालूम चला कि बलवान के पुत्र ने ही धोखाधड़ी करके रकम उड़ा दी थी वहीं, छोटी मस्जिद के पास निवासी नौशाद अली के खाते से भी साइबर जालसाजों ने 31 मार्च को 25,146 रुपये उड़ा दिए थे। साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस खाते को भी तत्काल से सीज करा दिया। बृहस्पतिवार को खाते में पूरी रकम वापस करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रविकांत शुक्ला, सपना कुमारी की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed