सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A novice car driver ran over a child playing outside his house

Jhansi: नौसिखिया कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बालक को रौंदा, मौत से परिवार में कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 12 Apr 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

थाना पूंछ इलाके में एक चालक कार चलाने का अभ्यास कर रहा था। वाहन चलाने का अनुभव न होने के कारण उसने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को रौंद दिया।

Jhansi: A novice car driver ran over a child playing outside his house
हादसे में मासूम की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शनिवार की शाम पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज ढेरी में घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बच्चे को नौसिखिया चालक ने कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos


ग्राम महाराजगंज ढेरी निवासी मातादीन वंशकार के पुत्र महेंद्र का छह वर्षीय बेटा देव शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक व्यक्ति, जिसे हाल ही में शादी में ससुराल पक्ष से कार मिली थी, गाड़ी चलाना सीख रहा था। वाहन चलाने का अनुभव न होने के कारण उसने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को रौंद दिया। देव गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिजन और ग्रामीण उसे मोंठ अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पूंछ वेद प्रकाश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि टक्कर मारने वाला आरोपी चालक भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed