{"_id":"69858f03d95859d7db06a4d7","slug":"jhansi-b-ed-entrance-exam-forms-will-be-filled-from-12-midnight-on-9th-ai-will-help-the-candidates-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे नौ की रात 12 बजे से, एआई करेगा अभ्यर्थियों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे नौ की रात 12 बजे से, एआई करेगा अभ्यर्थियों की मदद
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार
इस बार फार्म भरने की प्रक्रिया में एआई का सहारा लिया गया है, जिसके चलते विद्यार्थियों को अपने प्रमाण-पत्र अपलोड करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के फार्म नौ फरवरी की रात 12 बजे से बीयू की वेबसाइट पर भरे जाएंगे। बृहस्पतिवार को आईटी कंपनी ने कुलपति की मौजूदगी में फार्म भरने की प्रक्रिया का अंतिम प्रजेंटेशन दिया। खास बात यह है कि फार्म भरते समय पहली बार अभ्यर्थियों को एआई की मदद मिलेगी। कुलपति का दावा है कि शासन से तय तिथि पर परीक्षा करवाकर काउंसिलिंग कराई जाएगी। बीयू चौथी बार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा करवा रहा है।
विगत परीक्षाओं के फार्म भरवाने के दौरान दिक्कतें इस बार न हों, इसका खास ध्यान रखा गया है। आईटी कंपनी ने तैयार पोर्टल का एक फरवरी से चार फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फार्म भरवाने का ट्रायल किया, जो पूरी तरह सफल रहा। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार, संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के स्टेट कॉर्डिनेटर प्रो. एसपी सिंह की मौजूदगी में आईटी कंपनी ने अंतिम ट्रायल किया। प्रो. एसपी सिंह का दावा है कि नौ फरवरी की रात 12 बजे से बीयू की वेबसाइट पर विद्यार्थी फार्म भर सकेंगे। इस बार फार्म भरने की प्रक्रिया में एआई का सहारा लिया गया है, जिसके चलते विद्यार्थियों को अपने प्रमाण-पत्र अपलोड करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
हर पंजीकरण करने वाला भरे फार्म, यही है लक्ष्य
प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि इस बार पूरा प्रयास है कि जितने भी विद्यार्थी पंजीकरण करें, वे सभी फार्म भरें। गत वर्ष 344546 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे थे जबकि 45 हजार ने पंजीकरण करने के बाद फार्म नहीं भरा।
Trending Videos