{"_id":"6985a47e9e699db65f0f1b9a","slug":"jhansi-muslim-social-worker-sets-an-example-of-communal-harmony-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है भारत की असल तस्वीर: खां 'भाईजान' ने सात हिंदू बहनों के हाथ किए पीले, किसी के नहीं थे पिता तो किसी की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है भारत की असल तस्वीर: खां 'भाईजान' ने सात हिंदू बहनों के हाथ किए पीले, किसी के नहीं थे पिता तो किसी की मां
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार
हिंदू रीति-रिवाज के साथ नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। मान खां के इस कार्य की सभी ने प्रशंसा की।
नवविवाहित जोड़ा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी मान खां ने गुरसराय के ग्राम मड़ोरी में सात हिंदू बेटियों के हाथ पीले किए। हिंदू रीति-रिवाज के साथ नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस दौरान नवविवाहित जोड़े और उनके परिवार के लोग बेहद खुश नजर आए।
Trending Videos
शादी के बंधन में बंधने वाली बेटियों में से किसी के सिर से पिता का साया उठ चुका था तो किसी की मां इस दुनिया को छोड़ चुकी थी। ज्यादातर बेटियों का ताल्लुक बेहद गरीब परिवारों से था। आर्थिक तंगी के चलते परिवार के लोग उनकी शादी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में समाजसेवी मान खां आगे आए। उन्होंने बृहस्पतिवार को ग्राम मड़ोरी में आयोजित समारोह में सात बेटियों की शादी की। शादियां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुईं। मान खां के इस कार्य की सभी ने प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि सद्भाव की परंपरा को कायम रखने में मान खां ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री राकेश सचान, क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत, ज्योतिषाचार्य पं. दीपेंद्र अड़ज़रिया, गुड्डी रानी पटेल, ललित पटेल, दीपू पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
