सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BSNL network down due to OFC fault, 1.05 lakh mobile connections affected

Jhansi: ओएफसी फॉल्ट से बीएसएनएल नेटवर्क ठप, 1.05 लाख मोबाइल कनेक्शन प्रभावित

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 17 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

इस कारण पुलिस विभाग के सीयूजी नंबरों समेत करीब 1.05 लाख मोबाइल कनेक्शन ठप पड़ गए। दिनभर कॉल की आवाजाही बाधित रही और कई मोहल्लों में ब्रॉडबैंड सेवा भी प्रभावित रही।
 

Jhansi: BSNL network down due to OFC fault, 1.05 lakh mobile connections affected
ओएफसी फॉल्ट से बीएसएनएल नेटवर्क ठप। - फोटो : bsnl.co
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार दोपहर बीएसएनएल की अंडरग्राउंड ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) में फॉल्ट आने से झांसी और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो गईं। इस कारण पुलिस विभाग के सीयूजी नंबरों समेत करीब 1.05 लाख मोबाइल कनेक्शन ठप पड़ गए। दिनभर कॉल की आवाजाही बाधित रही और कई मोहल्लों में ब्रॉडबैंड सेवा भी प्रभावित रही।
Trending Videos


बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे ओएफसी को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी बाधित हो गई। होम नेटवर्क के साथ ही बाहरी नेटवर्क से आने वाली कॉल भी कनेक्ट नहीं हो पा रही थीं। इसके अलावा ब्रॉडबैंड सेवा भी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्र, ग्वालियर रोड, एयरपोर्ट और करारी समेत कई इलाकों में इंटरनेट सेवा ठप रही। फॉल्ट की जानकारी मिलते ही बीएसएनएल की तकनीकी टीम को मौके पर लगाया गया, लेकिन देर शाम तक फॉल्ट का सटीक स्थान तलाशने में दिक्कत आती रही। केबल के अंडरग्राउंड होने के कारण मरम्मत कार्य में भी बाधा आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि केबल के अधिकतर जॉइंट प्वाइंट की जांच कर ली गई है और जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी।


ओएफसी में फॉल्ट आने से नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। फॉल्ट का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम लगी हुई है। मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराकर सेवा बहाल कर दी जाएगी। झांसी समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।- एम.के. वर्मा, डीजीएम, बीएसएनएल


पुलिस विभाग के सीयूजी नंबर भी रहे ठप
तकनीकी गड़बड़ी के कारण पुलिस विभाग के सीयूजी नंबर भी दिनभर प्रभावित रहे। कई नंबरों पर कॉल रिसीव नहीं हो सकीं। कॉल करने पर बीप की आवाज के बाद कॉल स्वतः कट जा रही थी। इसके चलते थानों में रोजाना के मुकाबले फोन कॉल की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed