फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Case registered against Smart City Junior Engineer for demanding money in exchange for bill payment.

Jhansi: बिल भुगतान के बदले मांगे रुपये, स्मार्ट सिटी के जेई पर केस दर्ज, एक लाख लेने के बाद और मांग रहा था

Wed, 22 Jul 2026 09:01 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 22 Jul 2026 09:01 AM IST
सार

फर्म संचालक ने यह आरोप भी लगाया कि अतिरिक्त पैसे देने में असमर्थता जताने पर जेई पिछले 18 महीने से भुगतान टाल रहा। एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Case registered against Smart City Junior Engineer for demanding money in exchange for bill payment.
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

ठेकेदार के बिल का भुगतान करने के बदले रुपये की मांग करने पर स्मार्ट सिटी के जेई के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। फर्म संचालक ने थाने में दी तहरीर में यह आरोप भी लगाया कि अतिरिक्त पैसे देने में असमर्थता जताने पर जेई पिछले 18 महीने से भुगतान टाल रहा। एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



आगरा के श्री बांके बिहारी इंटरप्राइजेज के संचालक आनंद कुमार उपाध्याय ने एसएसपी से शिकायत की है कि वह लेबर कान्ट्रैक्टर है। उसकी फर्म झांसी स्मार्ट सिटी में काम कर रही है। नगर निगम स्मार्ट सिटी के अवर अभियंता सुनील कुमार ने उसके 34.50 लाख रुपये के बिल भुगतान के एवज में रुपयों की मांग रखी। मजबूरन उसने श्री बांके बिहारी इंटरप्राइजेज के खाते से एक लाख रुपये जेई सुनील कुमार के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दिए। इसके बाद भी जेई पैसे मांगता रहा। अतिरिक्त पैसा न देने पर जेई ने उसका भुगतान रोके रखा। वह जब भुगतान के लिए कहने जाता था तो जेई उसे कभी दो दिन तो कभी एक सप्ताह बाद आने की बात कहकर टहला देता था। पिछले 18 माह से भुगतान न होने से वह काफी परेशान है। इतना ही नहीं जेई अफसरों से शिकायत करने पर भुगतान न किए जाने की धमकी भी दे रहा था। इस संबंध में उसने स्मार्ट सिटी के अफसरों से शिकायत की और साक्ष्य दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर नवाबाद थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जेई सुनील कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed