फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Newly constructed building of the Advocates' Association inaugurated

Jhansi: अधिवक्ता संघ के नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण, शिवकिशोर बोले- अधिवक्ताओं के हित में काम लगातार है जारी

Wed, 22 Jul 2026 12:07 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 22 Jul 2026 12:07 PM IST
सार

मुख्य अतिथि स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने कहा कि बार काउंसिल अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। यह क्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
Jhansi: Newly constructed building of the Advocates' Association inaugurated
नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंगलवार को जजी कंपाउंड में नवनिर्मित महारानी लक्ष्मीबाई अधिवक्ता संघ भवन का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन


नवनिर्मित भवन का लोकार्पण के बाद शंकर सहाय भवन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने कहा कि बार काउंसिल अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। यह क्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि अधिवक्ता और जिला प्रशासन एक दूसरे के पूरक हैं। अधिवक्ताओं की जो समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, एसीएम सुनील तिवारी समेत डीजी (क्राइम) मृदुलकांत श्रीवास्तव, डीजी (सिविल) प्रणय श्रीवास्तव आदि ने भी विचार प्रकट किए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे ने कहा कि हमें जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।


इस मौके पर अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनंदन प्रजापति, कोषाध्यक्ष विनय शिवहरे, संयुक्त सचिव अमित कुमार शर्मा, सोमेश अग्रवाल व अमित पचौरी आदि मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता संघ के महामंत्री छोटेलाल वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed