सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi dominates IGRS: Ranked number one for the twelfth time

आईजीआरएस में झांसी का दबदबा: बारहवीं दफा बना नंबर-वन, जनपद स्तर पर तीसरी बार हासिल हुआ पहला स्थान

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Apr 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार

शिकायतों का नियत समय में निस्तारण करने में भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। 

Jhansi dominates IGRS: Ranked number one for the twelfth time
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झांसी रेंज पुलिस प्रदेश भर में अव्वल रही। मार्च की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर झांसी परिक्षेत्र ने लगातार 12वीं बार प्रथम स्थान हासिल किया। रेंज के सभी जनपदों ने अपनी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है।
Trending Videos


आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि जनपद स्तर में जालौन ने चौथी बार एवं झांसी तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। ललितपुर भी इस बार अव्वल रहा। उन्होंने बताया कि शिकायतों के समय के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की वजह से यह परिणाम मिला है। शिकायतों का नियत समय में निस्तारण करने में भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने भी आईजीआरएस पोर्टल में तैनात कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed