पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Farmers to receive a 75% subsidy for onion and garlic sowing

Jhansi: प्याज-लहसुन की बुआई पर किसानों को मिलेगा 75 फीसदी अनुदान, खेती के लिए जनपद को लक्ष्य हुआ आवंटित

Tue, 30 Jun 2026 05:59 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 30 Jun 2026 05:59 PM IST
सार

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान साथी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यही नहीं वह अपने नजदीकी ई-मित्र या जन सुविधा केंद्र से भी फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Farmers to receive a 75% subsidy for onion and garlic sowing
प्याज - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

लहसुन व प्याज की खेती करने पर किसानों को इस साल 75 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। खेती के लिए जनपद को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, वहीं सरकार ने पिछले साल के मुकाबले इस साल लक्ष्य बढ़ाया है। जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन


औद्यानिक विकास योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों के लिए लक्ष्य आवंटित हुआ है। लहसुन की खेती करने पर प्रति हेक्टेयर एक लाख का खर्च आएगा। कुल लागत का 75 फीसदी यानी 75 हजार रुपये का अनुदान किसानों को उद्यान विभाग देगा। प्याज की बुआई करने पर प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये का खर्च आएगा। कुल लागत का 75 फीसदी यानी 37,500 रुपये अनुदान मिलेगा। जनपद को कुल 19 हेक्टेयर का लक्ष्य विभाग को मिला है। जिसमें चार हेक्टेयर में लहसुन व 15 हेक्टेयर में प्याज की खेती का लक्ष्य है। इस योजना के तहत जनपद के 62 किसानों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन



वेबसाइट पर करें आवेदन
झांसी। योजना के लाभ पाने के लिए किसानों को विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भू-अभिलेख, जाति प्रमाण पत्र, फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण की पावती आदि विभाग के कार्यालय में जमा करना होगी। इसके सत्यापन के बाद ही उन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें आववेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान साथी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यही नहीं वह अपने नजदीकी ई-मित्र या जन सुविधा केंद्र से भी फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान जिला उद्यान अधिकारी या फिर कृषि विभाग में संपर्क कर सकते हैं।



स्थानीय स्तर पर प्याज और लहसुन की उपलब्धता हो, इसके लिए सरकार ने योजना को लागू किया है। अभी तक जनपद के कुछ किसान ही इसकी खेती करते हैं। वह भी अपने उपयोग के लिए। यही कारण है कि प्याज-लहसुन के दाम में उतार-चढ़ाव आता है। लहसुन व प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने योजना शुरू की है। प्रशांत सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed