सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Heavy rain and wind blew at a speed of 45 km per hour

Jhansi: झमाझम बारिश और 45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा, नौ डिग्री पारा लुढ़का

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 21 Mar 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए हुए थे। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते शुक्रवार को दिन के तापमान में 9.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।

Jhansi: Heavy rain and wind blew at a speed of 45 km per hour
बारिश बंद होते ही सड़क पर निकलता बाइक सवार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को झांसी का मौसम बदल गया। दिन में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। शाम को झमाझम बारिश के साथ ही 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। दिनभर में करीब सात मिलीमीटर पानी गिरा। कई जगहों पर कुछ देर के लिए जलभराव भी हुआ।
Trending Videos


सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए हुए थे। ऐसे में दोपहर 12 बजे तक सूरज नहीं निकला। दोपहर में भी बादलों की आवाजाही के बीच कुछ देर के लिए धूप खिली लेकिन ठंडी हवा चलने से बहुत अधिक गर्माहट महसूस नहीं हुई। शाम पांच बजते ही बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। कभी धीमी तो कभी तेज बरसात एक घंटे तक जारी रही। कुछ देर बारिश रुकने के बाद फिर सवा छह बजे से पानी गिरना शुरू हो गया। सात बजे के आसपास 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने लगी। गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग 20 मिनट तक झूमकर मेघ बरसे। इस कारण बीकेडी, ग्वालियर रोड, आवास विकास समेत कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए। बड़ाबाजार के गणेश मढि़या, वार्ड 33 समेत कुछ जगहों पर जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज बारिश के आसार नहीं
बृहस्पतिवार को दिन का पारा 36 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। बदरी, बारिश और ठंडी हवाओं के चलते शुक्रवार को दिन के तापमान में 9.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन का तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 8.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि शनिवार को झांसी में बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed