{"_id":"66c61b2e0e97177fbb08764a","slug":"jhansi-iskcon-temple-is-built-in-rani-mukherjee-ancestral-house-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iskon Temple in Jhansi: पहले था रानी मुखर्जी का पुश्तैनी घर, अब है यहां इस्कॉन मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Iskon Temple in Jhansi: पहले था रानी मुखर्जी का पुश्तैनी घर, अब है यहां इस्कॉन मंदिर
Wed, 21 Aug 2024 10:22 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:22 PM IST
सार
फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी का झांसी से गहरा नाता है। यहां पर उनका पुश्तैनी घर था जो अब इस्कॉन मंदिर के नाम से जाता है। रानी के पिता फिल्म निर्माता-निर्देशक झांसी के ही रहने वाले थे।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी के पुश्तैनी घर में बना है झांसी का इस्कॉन मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी का इस्कॉन मंदिर फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पुश्तैनी घर में बना हुआ है। रानी मुखर्जी के पिता फिल्म निर्माता-निर्देशक राम मुखर्जी झांसी के ही रहने वाले थे। यहां वह सैंयर गेट अंदर फूटा चौपड़ा मोहल्ले में रहते थे।
विज्ञापन
लेकिन, बाद के दिनों में वह मुंबई में जाकर बस गए थे। मुंबई में रहते हुए राम मुखर्जी इस्कॉन के संस्थापक शील प्रभुपाद के संपर्क में आ गए थे। उनसे प्रभावित होकर उन्होंने साल 2002 में अपना झांसी में 20 हजार वर्गफीट में बना घर इस्कॉन को दान में दे दिया था।
विज्ञापन
जिसमें अब भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बना हुआ है। मंदिर परिसर में मुखर्जी परिवार की कुलदेवी का मंदिर भी स्थित है। साल 2015 में रानी मुखर्जी कुलदेवी की पूजा-अर्चना करने यहां आईं थीं। जबकि, बचपन में यहां उनका लगातार आना-जाना बना रहता था।
विज्ञापन