सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Ken Betwa Link Project gets Rs 2800 crore

Jhansi: केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट की झोली में आए 2800 करोड़, महाराष्ट्र के बाद बुंदेलखंड को सबसे अधिक धन आवंटित

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 02 Feb 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्य अभियंता देवेश शुक्ला का कहना है कि प्रोजेक्ट के कई कार्य आरंभ हो गए हैं। नए बजट आवंटन होने से काम में तेजी आएगी।

Jhansi: Ken Betwa Link Project gets Rs 2800 crore
केन-बेतवा लिंक परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय बजट में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट (केबीएलपी) के लिए 2800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महाराष्ट्र (3200 करोड़) के बाद बुंदेलखंड को देशभर में सिंचाई परियोजनाओं के लिए सबसे अधिक बजट आवंटित किया गया है। इस प्रोजेक्ट को अगले पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इस आवंटन के बाद इसके काम में तेजी आने की उम्मीद है।
Trending Videos


यूपी एवं एमपी के बुंदेलखंड वाले इलाके को सिंचित करने के लिए महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना को 2021 में मंजूरी मिली थी। इसकी मदद से झांसी, ललितपुर, जालौन एवं बांदा के साढ़े नौ लाख बुंदेली किसानों को फायदा मिलेगा। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी के साथ बुंदेलखंड में पीने का पानी भी मुहैया होगा। हालांकि प्रोजेक्ट की लेटलतीफी से इसकी लागत भी लगातार बढ़ती गई। सिंचाई अफसरों के मुताबिक वर्ष 2002 में प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत करीब 9 करोड़ थी। अब इसकी लागत बढ़कर 44 हजार करोड़ रुपये जा पहुंची है। परियोजना की लागत का नब्बे फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार वहन कर रही है जबकि पांच फीसदी धनराशि यूपी एवं पांच फीसदी धनराशि एमपी सरकार को खर्च करना है। मुख्य अभियंता देवेश शुक्ला का कहना है कि प्रोजेक्ट के कई कार्य आरंभ हो गए हैं। नए बजट आवंटन होने से काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी में इन परियोजनाओं पर खर्च होगी रकम
बांदा में केन नहर प्रणाली का सुधार-1191.51 करोड़
महोबा के 15 बांध एवं तालाबों का जीर्णोद्धार एवं लिंक नहर- 510 करोड़
केन नदी पर बांदा व पैलानी में दो बैराज का निर्माण-2000 करोड़
बरियारपुर पिकअप वियर, पारीछा वियर एवं बरुआसागर बांध का जीर्णोद्धार-220 करोड़
महोबा व झांसी में लघु सिंचाई प्रणाली विकसित करना-1200 करोड़


सिंचाई को मिलने वाला पानी
झांसी 17488 हेक्टेयर
ललितपुर 3533 हेक्टेयर
महोबा 37564 हेक्टेयर
बांदा 192479 हेक्टेयर

मिलने वाला पेयजल (मिलियन क्यूबिक मीटर में)
झांसी 14.66
ललितपुर 31.98
महोबा 20.13


221 किलोमीटर लंबे लिंक कैनाल से जुड़ेगी नदी
केन एवं बेतवा नदी को जोड़ने के लिए 221 किलोमीटर लंबी लिंक कैनाल बनाई जाएगी। पन्ना मध्य प्रदेश के दौधन बांध में केन नदी पर बांध बनाया जाएगा। यहां से निकली कैनाल को बेतवा से जोड़ा जाएगा। नहर का आखिरी सिरा बरुआसागर स्थित झील से मिलेगा। केन बेतवा लिंक चैनल का निर्माण मार्च 2030 तक पूरा होना है। केन बेतवा लिंक चैनल में उत्तर प्रदेश में 21 किलोमीटर का निर्माण होगा। इसके साथ ही बांदा में केन नहर प्रणाली का सुधार, महोबा के 15 बांध एवं तालाबों का जीर्णोद्धार, केन नदी पर दो नए बांध व पारीछा एवं बरुआसागर बांध का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed