सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Large quantity of silver and cash seized from Utkal Express

Jhansi: उत्कल एक्सप्रेस से बड़ी मात्रा में चांदी व कैश पकड़ा, यात्री नहीं दिखा सका वैध दस्तावेज

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 12 Apr 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान यात्री के पास से 7 किलो से अधिक चांदी और 6.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Jhansi: Large quantity of silver and cash seized from Utkal Express
चेकिंग के दौरान पकड़ी गई चांदी व कैश। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को उत्कल एक्सप्रेस (18477) में चेकिंग के दौरान 7 किलो से अधिक चांदी और 6.20 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त किए गए माल की कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। 
Trending Videos


उत्कल एक्सप्रेस में आरपीएफ व जीआरपी की टीम को एक यात्री पर शक हुआ। तलाश की दौरान बड़ी मात्रा में चांदी मिली। यात्री कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद जीएसटी विभाग को सूचना देकर बुलाया गया। जीएसटी टीम के सामने बैग के अन्दर से चादी की 12 सिल्लियां (वजन 4.146 किलो) और चांदी की 20 पायलें (वजन 3.140 किलो) बरामद हुई। 7.286 किलो चांदी के साथ भारी मात्रा में नकदी मिली। पकड़ा गया यात्री मथुरा निवासी विनोद कुमार बताया गया है। पुलिस ने माल को जीएसटी के सुपुर्द कर दिया। जबकि कैश की आयकर विभाग जांच कर रही है। कार्यवाही करने वाली टीम में जीआरपी थाना प्रभारी रावेंद्र मिश्र, आरपीएफ क्राइम विंग प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश, एएसआइ नवीन कुमार, भास्कर शुक्ला (जीआरपी) और गुरमीत सिंह (आरपीएफ) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed