सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Marriages took place, but the aid money did not reach the brides' accounts

Jhansi: शादी हुई, दुल्हनों के खातों में नहीं पहुंची मदद राशि, 175 जोड़ों ने नवदांपत्य जीवन में किया प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 15 Mar 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार

159 हिन्दू कन्या व वर ने हिंदू विधिविधान के साथ सात-सात फेरे लगाए ताे वहीं, 16 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। इस दौरान उन्हें गृहस्थी का सामान तो दिया गया लेकिन फंड न होने के कारण दुल्हनों के खातों में राशि नहीं भेजी जा सकी।
 

Jhansi: Marriages took place, but the aid money did not reach the brides' accounts
भगवंतपुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शनिवार को कियारा ओयसिस भगवंतपुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें 175 जोड़ों का विवाह हुआ। इस दौरान उन्हें गृहस्थी का सामान तो दिया गया लेकिन फंड न होने के कारण दुल्हनों के खातों में राशि नहीं भेजी जा सकी।
Trending Videos



शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन मौजूद रहीं। विशिष्टि अतिथि के रूप में महापौर बिहारी लाल आर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद मौजूद रहे। विवाह के बारे में समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने विस्तार से बताया कि इस अवसर पर 175 जोड़ों के साथ विवाह हुए। इसमें 159 हिन्दू कन्या व वर ने हिंदू विधिविधान व मंत्रोच्चार के साथ सात-सात फेरे लगाए। वहीं, 16 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतार लगाकर दी सामग्री
विवाह होने के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी जोड़ों को कतार लगाकर उन्हें गृहस्थी का सामान दिया गया। रमा निरंजन ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर प्रदेश सरकार एक लाख रुपये खर्च कर रही है। इसमें से 60 हजार रुपये कन्या के खाते में और 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाते हैं। इसके साथ 15 हजार की धनराशि कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय की जाती है। सागर शर्मा और मनोज वर्मा समेत अन्य ने आयोजन सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका डॉ. नीति शास्त्री ने किया।


नहीं पहुंचे अन्य अतिथि
समारोह में स्टेज पर लगे बड़े बैनर पर सदर विधायक रवि शर्मा, शिक्षक विधायक डॉ.बाबूलाल तिवारी, विधायक मऊरानीपुर रश्मि आर्य, विधायक गरौठा जवाहर राजपूत विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा का नाम भी लिखा था। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमने उन्हें बुलाया था लेकिन शहर अध्यक्ष भाजपा सुधीर सिंह व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कपिल बरसेनिया का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed