सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman dies under suspicious circumstances, body found on roof

Jhansi: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, छत पर मिली लाश, तीन महीने बाद केरलम से छुट्टी मानने आया था पति

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 01 Jun 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे का कहना है कि महिला के शरीर में कोई बाहरी चोट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। 
 

Jhansi: Married woman dies under suspicious circumstances, body found on roof
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीपरी बाजार के भोजना मंडी के पास केशवपुरा निवासी विवाहिता चंदा गुप्ता (30) पत्नी धर्मेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसकी लाश छत पर पड़ी मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसकी मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी है।
Trending Videos


केशवपुर गांव निवासी धर्मेंद्र केरलम में रहकर प्राइवेट काम करता है। पत्नी चंदा, मां गीता देवी गांव में रहती हैं। उनकी शादी के दस साल हो चुके। दंपती को तीन बेटियां एवं एक बेटा है। चारों बच्चे अभी छोटे-छोटे हैं। परिजनों ने बताया तीन महीने बाद धर्मेंद्र छुट्टी मनाने 29 मई को गांव आया था। सोमवार को सास खेतों की ओर गई थी। घर में चंदा, पति धर्मेंद्र एवं बच्चे थे। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि चंदा छत को साफ करने के लिए गई थी। काफी देर तक नीचे ना आने पर उसने बड़ी बेटी सन्ध्या को ऊपर जाकर देखने के लिए भेजा। वहां चंदा अचेत हाल में पड़ी थी। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे का कहना है कि महिला के शरीर में कोई बाहरी चोट नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed