सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Applications can be made for Abhyudaya Coaching till June 20

Jhansi: अभ्युदय कोचिंग के लिए 20 जून तक कर सकते हैं आवेदन, एक जुलाई से आरंभ होगा नया सत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 02 Jun 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

आवेदन प्राप्त एवं जमा करने की तिथि 20 जून तक है। प्रवेश मेरिट एवं साक्षात्कार के माध्यम से होगा। एक जुलाई से नया सत्र आरंभ होगा।

Jhansi: Applications can be made for Abhyudaya Coaching till June 20
अभ्युदय कोचिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत बीकेडी महाविद्यालय में संचालित कोचिंग के लिए पंजीकरण शुरू हो गया। 20 जून तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं। कोचिंग में जेईई, यूपीएससी, नीट, एसएससी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसमेें कुल 100 सीटें हैं। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट एवं साक्षात्कार के आधार पर होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव के मुताबिक इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाती है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन भरे जा रहे हैं। ऑफलाइन समेत अभ्युदय पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन प्राप्त एवं जमा करने की तिथि 20 जून तक है। प्रवेश मेरिट एवं साक्षात्कार के माध्यम से होगा। एक जुलाई से नया सत्र आरंभ होगा।
Trending Videos



जेईई के लिए ग्यारहवीं के छात्र भी कर सकेंगे आवेदन
जेईई कोर्स के लिए ग्यारहवीं एवं बारहवीं में पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव के मुताबिक असमंजस की स्थिति में कोचिंग सेंटर पर पहुंचकर अथवा कोर्स संयोजक सतीश पांडेय से (मोबाइल नंबर-8009108920, 9696020161) पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed