सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of married woman found hanging under suspicious circumstances.

Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता की शव

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging under suspicious circumstances.
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो


झांसी/समथर। नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी प्रिया (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव समथर के नई बस्ती स्थित ससुराल में पंखे के सहारे लटका मिला। उसके पांव बिस्तर से छू रहे थे। उसकी मौत की खबर लगते ही मायके वाले ससुराल जा पहुंचे, वहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया जबकि पति भरत व्यास समेत अन्य ससुराल जन पहले ही घर छोड़कर भाग निकले। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मायके पक्ष ने समथर थाने में पति, सास-ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिवाजी नगर निवासी विनोद मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बेटी प्रिया की शादी 14 फरवरी 2025 को समथर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी भरत व्यास से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा लेकिन, कुछ माह बाद ससुराल में दहेज की मांग होने लगी। पति भरत, सास रोहिणी, देवर उदय दहेज में पांच लाख लाने का दबाव बनाने लगे। प्रिया ने यह बात कई बार मायके वालों को बताई थी। प्रिया के साथ अक्सर मारपीट होती थी। कुछ पैसा ऑनलाइन एवं नकद माध्यम से दिया गया लेकिन, ससुराल में उससे पूरा पैसा देने को कहा जाता था। रविवार शाम को भी प्रिया ने ससुराल में परेशान किए जाने की बात बताई थी। सोमवार सुबह प्रिया की ससुराल से आए फोन से उसकी मौत का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनते ही मायके में रोना-पिटना मच गया। प्रिया के पिता, भाई समेत अन्य परिजन कुछ ही देर में समथर जा पहुंचे, जबकि पति भरत समेत अन्य ससुराल जन घर छोड़कर भाग गए। मायके वाले हत्या करके शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाने लगे। कुछ देर में सीओ गरौठा पीयूष पांडेय, समथर थानाध्यक्ष अतुल कुमार भी पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उनको शांत कराया। सीओ पीयूष पांडेय के मुताबिक तहरीर के आधार पर पति भरत, सास रोहिणी, देवर उदय व्यास, ताऊ ससुर राजेश व्यास एवं उसकी मौसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कई है।
विज्ञापन
Trending Videos


इनसेट
डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
प्रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन, सोमवार देर-शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। शव के पोस्टमार्टम के लिए पैनल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed