सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 12th class student dies in road accident, accident occurred on the way to Jhansi while taking his aunt

Jhansi: बारहवीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, चाची को लेकर झांसी आते समय रास्ते में हुई दुर्घटना

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 01 Jun 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

चिरगांव के आंबेडकर पार्क के पास सड़क हादसे में 12वीं के छात्र साहिल की मौत हो गई। वह अपनी चाची और दोस्त के साथ झांसी आ रहा था।

Jhansi: 12th class student dies in road accident, accident occurred on the way to Jhansi while taking his aunt
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चिरगांव के आंबेडकर पार्क के पास सड़क हादसे में 12वीं के छात्र साहिल कुमार (18) पुत्र दिलीप की मौत हो गई। वह अपनी चाची और दोस्त के साथ झांसी आ रहा था। आंबेडकर पार्क के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। मेडिकल अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
Trending Videos


एरच के झबरा गांव निवासी साहिल गोस्वामी तुलसीदास विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र था। पिता दिलीप गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार को बिना घर वालों को बताए वह बाइक लेकर निकल गया था। पता करने पर मालूम चला कि वह रिश्ते में चाची लगने वाली रूबी (22) और एक दोस्त के साथ झांसी की ओर जा रहा था। रूबी का एक साल का बेटा भी साथ में था। सभी एक बाइक में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह लोग करगुवां से बरल के बीच पड़ने वाले आंबेडकर पार्क के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रूबी के बेटे को चोट नहीं आई जबकि साहिल समेत रूबी एवं उसके दोस्त को चोट आ गई। साहिल गंभीर रूप से घायल था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा साहिल की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। सीओ मोंठ अजय श्रोत्रिय के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed