{"_id":"69bcf0a3173d176e62020988","slug":"jhansi-miscreants-broke-into-the-vacant-house-of-a-bhel-manager-and-stole-jewellery-worth-rs-25-lakh-and-rs-4-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: भेल मैनेजर के सूने घर का ताला तोड़ बदमाशों ने उड़ाई 25 लाख की ज्वेलरी व 40 हजार, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: भेल मैनेजर के सूने घर का ताला तोड़ बदमाशों ने उड़ाई 25 लाख की ज्वेलरी व 40 हजार, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार
बदमाशाें ने घर में घुसने से पहले सामने वाले मकान की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
बीएचईएल के मैनेजर के सूने घर का ताला तोड़कर बदमाश 25 लाख रुपए के जेवर व 40 हजार की नगदी चोरी कर भाग गए। बदमाशाें ने घर में घुसने से पहले सामने वाले मकान की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
बबीना थाना क्षेत्र स्थित भेल कॉलोनी में रहने वाले हरीश बंसल भेल में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। मुरैना की मूल निवासी हरीश बुधवार की शाम बच्चों व पत्नी के साथ शिवपुरी घूमने के लिए गए थे। घर पर ताला बंद था। रात में चोरों ने सूना मकान देखा तो सामने वाले घर की पहले कुंडी लगा दी इसके बाद ताला तोड़ घर में घुस गए। बदमाशों ने अलमारी तोड़कर 25 लाख के सोन-चांदी के जेवर एवं 40 हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना क्वार्टर में रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर जब हरीश को दी तो हरीश लौटकर झांसी आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
Trending Videos