फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Monsoon to become active again from July 29; good rainfall expected until August 1.

Jhansi: 29 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, एक अगस्त तक अच्छी बारिश के आसार

Mon, 27 Jul 2026 01:28 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 27 Jul 2026 01:28 PM IST
सार

बुंदेलखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन
Jhansi: Monsoon to become active again from July 29; good rainfall expected until August 1.
मानसून अलर्ट प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झांसी समेत बुंदेलखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। यदि अनुमान सही रहा तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और दिन के तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने के कारण जिले में उमस और गर्मी का असर बढ़ गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था। हालात ऐसे रहे कि कूलर, पंखे और एसी से बाहर निकलते ही लोग उमस से परेशान हो गए।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून को मजबूती मिलेगी। सोमवार और मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 29 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और एक अगस्त तक अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सामान्य से 52 प्रतिशत कम बारिश
जिले में मानसूनी सीजन की शुरुआत से अब तक सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 26 जुलाई तक जिले में सामान्य औसत वर्षा 295.8 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 140.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। यानी जनपद में अब तक सामान्य से 52 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।


बारिश क्यों है अहम
आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने पर खरीफ फसलों को राहत मिलेगी। साथ ही, पिछले दिनों अपेक्षित स्तर तक नहीं भर पाए बांधों और जलाशयों के जलस्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है। इससे सिंचाई और पेयजल व्यवस्था पर बना दबाव कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed