सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Nautapa is over, the effect of western disturbance will remain

Jhansi: नौतपा खत्म, अभी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, सात जून तक आंधी और बारिश के आसार

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 03 Jun 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

नौतपा के बीच में ही सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन-चार दिनों में बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ का असर इस हफ्ते भी देखने को मिल सकता है।

Jhansi: Nautapa is over, the effect of western disturbance will remain
सांकेतिक फोटो। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

25 मई से शुरू हुए नौतपा मंगलवार को खत्म हो गए। नौतपा के बीच में ही सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन-चार दिनों में बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ का असर इस हफ्ते भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने सात जून तक आंधी और बारिश के आसार जताए हैं।
Trending Videos


नौतपा के पहले दिन झांसी में भीषण गर्मी पड़ी थी और दिन का पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। नौतपा के चौथे दिन 28 मई को अधिकतम पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, उसी दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर रात में देखने को मिला और बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही ने सूरज की तपिश बहुत अधिक नहीं बढ़ने दी। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से चार डिग्री कम है। न्यूनतम पारा 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार-पांच दिन हल्के से मध्यम बादल रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री और न्यूनतम पारा 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उत्तर-पूर्व दिशा से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। किसानों को सलाह दी कि वर्षा ऋतु में पौधरोपण के लिए गड्ढों की उचित दूरी पर खुदाई करें। रबी फसलों की मड़ाई उपरांत खाली खेतों से मृदा नमूना लेकर मिट्टी का परीक्षण जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed