{"_id":"6a1feeb81c276230680d64f8","slug":"jhansi-ruckus-at-post-mortem-house-over-wrong-identification-of-body-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गलत शव की पहचान पर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा, सीपरी बाजार पुलिस ने की गलत शिनाख्त की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गलत शव की पहचान पर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा, सीपरी बाजार पुलिस ने की गलत शिनाख्त की पुष्टि
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार
पोस्टमार्टम हाउस में सोमवार को महिला के शव से जेवर गायब होने की आशंका में हंगामा हो गया। सीपरी बाजार पुलिस ने शव की गलत पहचान होने की पुष्टि की। तब जाकर मामला शांत हुआ।
पोस्टमार्टम हाउस में हुआ हंगामा।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में सोमवार को महिला के शव से जेवर गायब होने की आशंका में हंगामा हो गया। मामला बढ़ने पर नवाबाद थाना पुलिस पहुंची, लेकिन परिजन शांत नहीं हुए। बाद में सीपरी बाजार पुलिस ने शव की गलत पहचान होने की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों ने लिखित रूप से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार की, तब मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार, समथर और सीपरी बाजार क्षेत्र में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस लाए गए थे। इसी दौरान समथर की मृतका के परिजनों ने गलती से सीपरी बाजार की महिला के शव को अपना समझ लिया। शव देखने के बाद उन्होंने जेवर गायब होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विवाद बढ़ने और हाथापाई की स्थिति बनने पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद सीपरी बाजार पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि परिजन गलत शव की पहचान कर रहे हैं। समथर की मृतका का शव दिखाने पर उसके शरीर पर जेवर मौजूद मिले, जिसके बाद परिजन शांत हुए। मामला स्पष्ट होने पर परिजनों ने लिखित माफीनामा देकर अपनी भूल स्वीकार की। इस पूरे घटनाक्रम के कारण पोस्टमार्टम प्रक्रिया कुछ समय तक प्रभावित रही।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की योजना अब तक अधर में
पोस्टमार्टम हाउस में विवाद की घटनाएं नई नहीं हैं। शवों की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यहां आठ सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया था। तत्कालीन सीएमओ ने स्टेट बजट से कैमरे लगवाने का प्रस्ताव तैयार कराया था, लेकिन करीब डेढ़ वर्ष बाद भी योजना फाइलों में ही अटकी हुई है।
पोस्टमार्टम हाउस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने की जानकारी अभी नहीं है। बुधवार को जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रयास रहेगा कि एक सप्ताह के भीतर कैमरे लगवा दिए जाएं। - डॉ. शिशिर पुरी, सीएमओ

Trending Videos