सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Power supply disrupted in many areas after a 33 KVA line from Hansari tripped.

Jhansi: हंसारी से 33 केवीए की लाइन ट्रिप होने से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, कई इलाकों की बिजली रही बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 03 Jun 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

हंसारी से 33 केवीए लाइन ट्रिप होने से शहर के तमाम पावर हाउसों के अंतर्गत आने वाले इलाकों की बिजली गुल हो गई। भले ही वह करीब डेढ़ घंटे बिजली गुल रही, लेकिन इससे उपभोक्ता भारी परेशान हो गए।

Jhansi: Power supply disrupted in many areas after a 33 KVA line from Hansari tripped.
हंसारी से 33 केवीए लाइन ट्रिप होने से हुई बत्ती गुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार की सुबह हंसारी से 33 केवीए लाइन ट्रिप होने से शहर के तमाम पावर हाउसों के अंतर्गत आने वाले इलाकों की बिजली गुल हो गई। भले ही वह करीब डेढ़ घंटे बिजली गुल रही, लेकिन इससे उपभोक्ता भारी परेशान हो गए। उन्होंने अधिकारियों को फोन लगाए पर संपर्क नहीं हो सका। हालांकि बाद में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।


हंसारी से निकलने वाली 33 केवीए लाइन से शहर के जेल चौराहा, हाइडिल मुन्नालाल और नगरा आदि पावर हाउस को बिजली मिलती है। मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे 33 केवीए की लाइन ट्रिप हुई। इससे उक्त पावर हाउसों के तहत आने वाले फीडर पर बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते न केवल घरेलू उपभोक्ता परेशान हुए बल्कि व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्ते में कई बार हो चुकी है बिजली ट्रिप
हंसारी से उक्त चारों पावर हाउस में आने वाली बिजली आए दिन ट्रिप होती है। इसके चलते जेल चौराहा के तहत आने वाले न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट, जिला कारागार, झोकन बाग समेत अन्य इलाके प्रभावित होते हैं। वहीं, नगरा से जुड़े सीपरी, नंदनपुरा और अन्य फीडर के उपभोक्ता भी परेशान होते हैं। हैरानी की बात है कि विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी लगभग हर रोज हंसारी ट्रांसमिशन पर जाकर बैठते हैं। बावजूद इसके ट्रिपिंग पर लगाम नहीं लग पा रही।
विज्ञापन
Trending Videos


होटल में आग लगने से बंद करनी पड़ी बिजली
सीपरी इलाके के तहत आने वाले एक होटल में आग लगने से प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे भी उपभोक्ता परेशान हुए। अधीक्षण अभियंता (नगरीय ) पुष्कर सिंह का कहना है कि अधिकांश दिनों में हंसारी में जाकर बिजली आपूर्ति पर नजर रखी जाती है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed