{"_id":"69db08bf18c406285d0ba68e","slug":"jhansi-police-recorded-statements-in-the-religious-conversion-case-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने दर्ज किए बयान, आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा जा चुका जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने दर्ज किए बयान, आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा जा चुका जेल
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
सार
छात्राओं का आरोप है कि आरोपी शिक्षक सोहिल अहमद नोट्स देने के बहाने उनके मोबाइल नंबर लेता था। फिर देर रात मैसेज कर उनसे बातचीत करता था। वह छात्राओं पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था।
थाना शहर कोतवाली, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मिशन कंपाउंड स्थित ‘स्टडी वर्ल्ड क्लासेस’ में धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोप में शिक्षक सोहिल अहमद खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से पुलिस छानबीन में जुटी है। कोतवाली पुलिस ने छात्राओं के भी बयान दर्ज किए हैं।
स्टडी वर्ल्ड क्लासेस कोचिंग सेंटर की कुछ छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कोचिंग में पढ़ाने वाले सोहिल अहमद के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप में प्रार्थना पत्र दिया था। छात्राओं का आरोप था कि आरोपी शिक्षक नोट्स देने के बहाने उनके मोबाइल नंबर लेता था। फिर देर रात मैसेज कर उनसे बातचीत करता था। वह छात्राओं पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ 6 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की थी। उसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था।
पूछताछ करने पर आरोपी शिक्षक ने पुलिस को बताया कि पैसों को लेकर कोचिंग संचालक से उसका विवाद चल रहा है। उसे साजिशन फंसाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि विवेचना अभी चल रही है।
Trending Videos