फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Shooter arrested in Sanjay murder case, injured in leg by bullet during encounter

Jhansi: संजय हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Thu, 30 Jul 2026 01:16 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 30 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

23 जुलाई की रात विधि छात्र संजय सिंह को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Jhansi: Shooter arrested in Sanjay murder case, injured in leg by bullet during encounter
मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया हत्या का आरोपी। - फोटो : विभाग।

विस्तार

महिला प्रधान के बेटे व विधि छात्र संजय सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने शूटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी हुसैन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, दूसरा आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि संजय सिंह के हत्या के फरार आरोपियों को मेडिकल बाइपास के पास देखा गया है। मौके पर पहुंचकर नवाबाद पुलिस व स्वाट टीम ने उनकी घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख हुसैन ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें उसके पैर में गोली लगी अन्य दूसरा आरोपी भाग निकला। हुसैन से पूछताछ में फरार आरोपी का नाम जितेंद्र बताया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही मास्टरमाइंड समेत दो को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के पास से पुलिस ने पिस्टल, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस और बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


23 जुलाई की है घटना
खिलौना टॉकीज के पास स्थित द मैड किचन कैफे में 23 जुलाई की रात विधि छात्र संजय सिंह (33) को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान देर उसकी मौत हो गई थी। संजय मूल रूप से हैवतपुर गांव का रहने वाला था। वर्तमान में सीपरी बाजार के नंदनपुरा इलाके में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अब भी फरार
इस मामले में पुलिस ने कोछाभांवर क्षेत्र में न्यू पुलिस लाइन के पास से मुठभेड़ में लहरगिर्द निवासी अजीम खान उर्फ भीम एवं धर्मेंद्र परिहार को पकड़ लिया था। जांच में सामने आया था कि हत्या की पूरी साजिश धर्मेंद्र और उसके साथी अजय यादव ने रची थी। पुलिस मुख्य शूटर हुसैन, उसके साथी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू और अजय यादव की तलाश में जुटी हुई थी। जिसमें आज हुसैन को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिल गई है। वहीं, अन्य दो अरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।


मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed