फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP: Two people, including Atiq Ahmed's son Asad, died and three others were injured in a road accident

UP: अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की हादसे में मौत, तीन घायल, जेल में बंद भाई अली से मिलने आ रहे थे झांसी

Thu, 06 Aug 2026 11:18 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 06 Aug 2026 11:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे समेत दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। ये सभी कार से झांसी जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे अली अहमद से मिलने के लिए आ रहे थे। हादसा तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने पर हुआ।

विज्ञापन
UP: Two people, including Atiq Ahmed's son Asad, died and three others were injured in a road accident
दुर्घटना के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद समेत दो की बृहस्पतिवार तड़के झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने प्रयागराज से झांसी आ रहा था। हादसे में कार सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अतीक अहमद का बेटा अली अहमद झांसी जेल में करीब 10 महीने से बंद
उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मामलों में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल में हाई सिक्योरिटी के तहत शिफ्ट किया गया था। नैनी जेल में उसकी बैरक से 1100 रुपये बरामद होने के बाद उसे झांसी भेजा गया था। शिफ्टिंग के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसे झांसी जेल लाया गया था, जहां उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। तब से लेकर अब तक वह झांसी जेल में ही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया था अतीक अहमद का बेटा असद 
माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। थाना बड़ागांव इलाके के पारीक्षा के पास हुई मुठभेड़ में असद और उसके साथी गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed