{"_id":"692c0e0e5f6f16e0db0f62b8","slug":"jhansi-station-turned-into-a-cantonment-after-information-about-a-suspected-terrorist-on-hirakud-express-2025-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हीराकुंड एक्सप्रेस में आतंकी की सूचना पर मची खलबली: दतिया में चार को उतारकर पूछताछ, झांसी स्टेशन बना रहा छावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीराकुंड एक्सप्रेस में आतंकी की सूचना पर मची खलबली: दतिया में चार को उतारकर पूछताछ, झांसी स्टेशन बना रहा छावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 30 Nov 2025 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार
हीराकुंड एक्सप्रेस में रविवार दोपहर संदिग्ध आतंकी की सूचना पर हड़कंप मच गया। दतिया स्टेशन पर गाड़ी को रोककर आरपीएफ, जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस ने शिकायतकर्ता सहित तीनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड के साथ जीआरपी और आरपीएफ
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हीराकुंड एक्सप्रेस में रविवार दोपहर संदिग्ध आतंकी की सूचना पर हड़कंप मच गया। दतिया स्टेशन पर गाड़ी को रोककर आरपीएफ, जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस ने शिकायतकर्ता सहित तीनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कोच की छानबीन कर यात्रियों से भी पूछताछ की। इधर, झांसी प्लेटफार्म पर गाड़ी आते ही सुरक्षा एजेंसियों के अलावा बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वॉयड ने जांच की। 16 मिनट तक चली चेकिंग के बाद कोई संदिग्ध वस्तु बरामद न होने पर गाड़ी को आगे रवाना किया गया।
एक यात्री ने कंट्रोल रूम को सूचना दी सामने बैठे तीन यात्री आतंकवादी से मिले हैं जल्दी आओ...
अमृतसर से चलकर विशाखापत्तनम की ओर जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस (20808) के इंजन से पीछे लगे जनरल कोच में सवार यात्री रमेश पासवान सूर्यवंशी ने दोपहर करीब साढे़ 12 बजे फोन से कंट्रोल रूम में सूचना देते हुए संदेह जताया कि सामने बैठे तीन यात्री आतंकवादी से मिले हैं। अगला स्टेशन ग्वालियर है, जल्दी आओ। कंट्रोल रूम ने जीआरपी व आरपीएफ के अफसरों को इसकी जानकारी दी। आतंकवादी की सूचना मिलते ही कुछ देर में झांसी स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया।
दतिया स्टेशन पर यात्री सहित चार को उतारकर पूछताछ
1:22 बजे दतिया स्टेशन पहुंचने पर गाड़ी को रोककर आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस ने शिकायतकर्ता रमेश पासवान सहित तीनों संदिग्ध एच बिलाल जिलानी, फैजान व इशान खान निवासीगण तालपुरा नवाबाद को कोच से उतारकर जांच करने के साथ यात्रियों से पूछताछ की। इसके बाद ट्रेन को 2:35 बजे झांसी के लिए रवाना कराया। वहीं, झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर 3:13 बजे गाड़ी पहुंचते ही जीआरपी, आरपीएफ के अलावा बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वॉयड ने कोच की छानबीन कर यात्रियों के सामान आदि की जांच की। 16 मिनट की चेकिंग के बाद गाड़ी को 3:29 बजे रवाना किया गया।
Trending Videos

झांसी पहुंची हीराकुंड एक्सप्रेस के कोच में जाता फोर्स
- फोटो : संवाद
दतिया पुलिस ने हिरासत में लिया
एसपी रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरपीएफ कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हीराकुंड एक्सप्रेस के जनरल कोच में संदिग्ध आतंकी सवार हैं। दतिया में गाड़ी की जांच कर सभी को पूछताछ के लिए उतार लिया है। झांसी स्टेशन पर भी गाड़ी की जांच कराई लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु बरामद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि यात्रियों में आपसी विवाद हुआ था। इसके बाद संदिग्ध आतंकी की सूचना दी गई। दतिया पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण ने बताया कि हीराकुंड एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच विवाद हुआ था। बाबा रमेश ने कंट्रोल रूम को संदिग्ध आतंकी होने की सूचना दी। दतिया में गाड़ी की जांच कराकर चारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
फोर्स देख यात्रियों में रही बेचैनी
हीराकुंड एक्सप्रेस में आगरा से सवार भगवानदास ने बताया कि मौलवी से बातचीत में विवाद हुआ था। दतिया में पुलिस आई थी और सभी को उतारकर साथ ले गई। वहीं, कोच में हजरत निजामुद्दीन से अनूपपुर जा रहे राम लाल चौधरी ने बताया कि वह ऊपर वाली सीट पर बैठे थे। दतिया में अचानक पुलिस आई और यात्रियों के सामानों की तलाशी ली और चारों को उतारकर ले गई। नई दिल्ली से बिलासपुर जा रहे रमेश बघेल ने बताया कि वह आराम से बैठे थे। दतिया स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस आई और उक्त यात्रियों से पूछताछ के बाद उनको उतारकर ले गई। यही हाल झांसी में भी रहा। पुलिस को देख यात्रियों में कारण जानने की उत्सुकता के साथ बेचैनी रही।
इससे पहले भी मिली फर्जी सूचना
रेलवे को मिलने वाली यह पहली फर्जी सूचना नहीं है। इससे पहले भी चार जुलाई को छत्तीसगढ़-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना मिली थी, वहीं 15 नवंबर को श्रीधाम एक्सप्रेम में बम धमाके की सूचना मिली थी। जांच में दोनों सूचनाएं फर्जी पाई गई थीं।
झांसी पहुंची हीराकुंड एक्सप्रेस, मामले की जानकारी देता यात्री...