{"_id":"6a34ce520745dcb3a20b4757","slug":"jhansi-teenage-girl-lodges-case-against-young-man-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली मोंठ में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बीती रात घर पर मौजूद थी। आरोप है कि रात लगभग एक बजे एक युवक उसे अपने साथ ले गया। परिजनों के मुताबिक आरोपी पुत्री को अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया, जहां उसके साथ जबरन गलत कार्य किया गया।
घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन तत्काल कोतवाली पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।