सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The body of a young man missing for two days was found in a well in his own field

Jhansi: प्रेमिका से बात करने के बाद युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, तीन दिन से था लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 11 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

आठ अप्रैल की रात से युवक लापता था। छानबीन में पुलिस को सुरेंद्र के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। उसने दोस्तों के साथ आखिरी बार गर्लफ्रेंड से बात की थी।

Jhansi: The body of a young man missing for two days was found in a well in his own field
सुरेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बबीना के मुरारी गांव निवासी सुरेंद्र अहिरवार (18) ने कुएं में कूदकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसकी लाश गांव के बाहर कुएं में उतराती मिली। आठ अप्रैल की रात से वह लापता था। छानबीन में पुलिस को सुरेंद्र के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। उसने दोस्तों के साथ आखिरी बार गर्लफ्रेंड से बात की थी।
Trending Videos


आठ अप्रैल की रात निकला था घर से
सुरेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता कमल और मां सविता की मौत हो चुकी है। वह बड़े भाई पंकज के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र ने बिजौली में कपड़ों की दुकान खोली थी। एक माह से उसने दुकान नहीं खोली। आठ अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। दूसरे दिन कुएं के बाहर मोबाइल एवं बाइक की चाबी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवती से बात करने की मिली रिकॉर्डिंग
कुएं में देखने पर कुछ भी नजर नहीं आया। पुलिस भी उसे तलाश रही थी। शुक्रवार को परिजनों ने कुएं में तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कुएं से शव को निकलवाया। साथ ही हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शरीर में चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष विनय कुमार साहू का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आई है। सुरेंद्र की एक युवती से बात करने की रिकॉर्डिंग भी मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed