{"_id":"6a82940f88ed3b40ff08bc68","slug":"jhansi-thieves-made-off-with-cash-and-food-items-from-a-sweet-shop-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मिठाई की दुकान से चोरों ने नकदी और खाद्य सामग्री उड़ाई, ताले चटकाकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मिठाई की दुकान से चोरों ने नकदी और खाद्य सामग्री उड़ाई, ताले चटकाकर दिया वारदात को अंजाम
Mon, 17 Aug 2026 10:24 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:24 AM IST
सार
पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
चोरी की वारदात।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना मोंठ इलाके में बम्हरौली के समथर मोड़ तिराहे के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर गुल्लक में रखी नकदी और खाद्य सामग्री चोरी कर ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
ग्राम कड़ूरा निवासी राधा चरण लकड़ी के खोखे में मिठाई और नाश्ते की दुकान संचालित करते हैं। शनिवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर उन्हें ताले टूटे हुए मिले। अंदर गुल्लक में रखी करीब ढाई-तीन हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा चोर दुकान में रखी मिठाई, घी और रिफाइंड तेल से भरी 15-15 किलो की कट्टियां भी ले गए।
पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। एसआई मकरंद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।