{"_id":"69c45363f15a5dc24f0b5213","slug":"notices-issued-to-25-unrecognized-schools-jhansi-news-c-11-jhs1019-763818-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिना मान्यता चल रहे 25 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिना मान्यता चल रहे 25 स्कूलों को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिना मान्यता के चल रहे करीब 25 विद्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी के रडार पर आ गए हैं। उन्होंने चिह्नित विद्यालय को नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है।
विगत दिनों बीएसए ने रक्सा में बिना मान्यता के चल रहे एक विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की थी। न सिर्फ जुर्माना लगाया था बल्कि विधिक कार्रवाई का फैसला लिया था। अब बेसिक शिक्षा अधिकारी की टीम ने बिना मान्यता के चल रहे करीब 25 विद्यालयों को चिह्नित किया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो इन विद्यालयों पर न सिर्फ जुर्माना लगेगा बल्कि विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। बीएसए ने बताया कि चिह्नित 25 विद्यालयों को नोटिस थमा दिए गए हैं।
मूल्यांकन कार्य आज व कल रहेगा स्थगित : शासन ने रामनवमी के चलते 26 व 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा। यह जानकारी जीआईसी के प्राचार्य सतीश कुमार ने दी। ब्यूरो
Trending Videos