सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: SGST raids three crushers in Gursarai, collects Rs 50 lakh on the spot

Jhansi: गुरसराय के तीन क्रशरों पर एसजीएसटी का छापा, 50 लाख रुपये मौके पर जमा कराए, दस्तावेज जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
सार

तीनों फर्में एक ही परिवार से जुड़े पिता, पुत्र और पत्नी के नाम पर संचालित होना बताया जा रहा हैं। विभाग को पहले से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Jhansi: SGST raids three crushers in Gursarai, collects Rs 50 lakh on the spot
जीएसटी चोरी का मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

स्टेट जीएसटी विभाग ने बुधवार को गुरसराय क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन क्रशर फर्मों पर एक साथ सर्वे कर टैक्स चोरी का मामला पकड़ा। जांच के दौरान फर्म संचालकों से मौके पर ही 50 लाख रुपये जमा कराए गए। देर रात तक अफसर दस्तावेज खंगालते रहे, जिससे कारोबारियों में खलबली मची रही।
Trending Videos


स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के संयुक्त कमिश्नर मनीष श्रीवास्तव और डिप्टी कमिश्नर पुनीत अग्निहोत्री के नेतृत्व में करीब 20 अधिकारियों की टीम ने हबुपुरा स्थित तीन क्रशर इकाइयों पर एक साथ छापा मारा। अलग-अलग टीमों ने तीनों फर्मों के दस्तावेज जब्त कर कंप्यूटर व लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी सामने आई। बताया गया कि तीनों फर्में एक ही परिवार से जुड़े पिता, पुत्र और पत्नी के नाम पर संचालित हैं। विभाग को पहले से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच जारी, और वसूली के संकेत
अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों की गहन जांच के बाद टैक्स चोरी की वास्तविक राशि का आकलन किया जाएगा और आगे की वसूली की जाएगी।

गुरसराय स्थित तीन क्रशर फर्मों पर संयुक्त टीम ने सर्वे किया है। मौके पर 50 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। दस्तावेजों की जांच जारी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। - डीके सचान, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1, स्टेट जीएसटी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed