{"_id":"6a6fa8f64877fa57d9041afb","slug":"rural-stadium-to-be-inaugurated-this-month-jawahar-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-10582-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी माह होगा ग्रामीण स्टेडियम का शुभारंभ : जवाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी माह होगा ग्रामीण स्टेडियम का शुभारंभ : जवाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विधायक ने खेल सुविधाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने रविवार को मोंठ हाईवे पर स्थित नव-निर्मित ग्रामीण स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, इसका शुभारंभ इसी माह किया जाएगा। विधायक ने स्टेडियम में उपलब्ध कराई गईं खेल सुविधाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मोंठ हाईवे पर बना यह ग्रामीण स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं व खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है। इसके शुरू होने से आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को अच्छी खेल सुविधाएं व अभ्यास का उत्कृष्ट मंच मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेडियम के शुभारंभ से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि खिलाड़ियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर राजा जौरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।