सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven illegal vendors caught from Gorakhpur Special

Jhansi News: गोरखपुर स्पेशल से सात अवैध वेंडर पकड़े

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Seven illegal vendors caught from Gorakhpur Special
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झांसी। गोरखपुर होली डे स्पेशल ट्रेन में अनधिकृत रूप से सामान बेचने के मामले में वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सात वेंडरों को पकड़ लिया। उनके पास से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद की गई है। आरपीएफ ने सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर दी है।
मुंबई से चलकर गोरखपुर जा रही होली डे स्पेशल (01079) में अनधिकृत रूप से सामान बेचने की सूचना पर शुक्रवार रात प्लेटफार्म नंबर चार पर रात सवा 10 बजे ट्रेन के आते ही सभी कोचों की जांच हुई। कैटरिंग निरीक्षक राजेश यादव के साथ अन्य और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक-एक कर कोच से सात वेंडरों को उतारकर उनके दस्तावेजों की जांच की। पकड़े गए वेंडर न तो मेडिकल कार्ड दिखा सके, न ही ट्रेन में खानपान सामग्री बेचने का अधिकृत प्रपत्र दिखा सके। वैध लाइसेंस व प्रपत्र न होने की दशा में आरपीएफ ने सातों वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में खाने-पीने का सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन साइड वेंडिंग के नाम पर खेल
ट्रेन साइड वेंडिंग के नाम पर चल रहे गोरखधंधे की पर्तें खुलने लगी हैं। सप्ताह भर में लगातार दूसरी बार वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ ने कार्रवाई की है। पिछले 4 फरवरी को मद्रास गरीब रथ एक्सप्रेस से आरपीएफ ने बिना प्रपत्रों के सामान बेच रहे वेंडरों को उतारकर कार्रवाई की थी। 7 मार्च को हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से अनधिकृत ट्रेन साइड वेडिंग के आरोप में छह वेंडरों पर कार्रवाई हुई थी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed