{"_id":"6a49f57ff69c21d29d063b9f","slug":"special-train-the-gwalior-rewa-special-train-will-run-starting-july-8-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special Train: ग्वालियर-रीवा विशेष ट्रेन 8 जुलाई से चलेगी, 20 फेराें के साथ होगी संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special Train: ग्वालियर-रीवा विशेष ट्रेन 8 जुलाई से चलेगी, 20 फेराें के साथ होगी संचालित
Sun, 05 Jul 2026 11:41 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:41 AM IST
सार
ग्वालियर से चलकर रीवा की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई से चलेगी। यह गाड़ी ग्वालियर, झांसी, महोबा के रास्ते रीवा जाएगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर से चलकर रीवा की ओर जाने वाली ग्वालियर-रीवा-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04191/04192) का संचालन 8 जुलाई से किया जा रहा है। यह गाड़ी 20 फेराें को लेकर संचालित की जाएगी। उक्त गाड़ी ग्वालियर, झांसी, महोबा के रास्ते रीवा जाएगी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्वालियर-रीवा एक्सप्रेस (04191) और रीवा-ग्वालियर (04192) सप्ताह के हर बुधवार को 8 जुलाई से 25 नवंबर तक (22 जुलाई को छोड़कर) कुल 20 फेरों के लिए संचालित होगी। ग्वालियर-रीवा सुबह 7:40 बजे ग्वालियर से चलकर 9:10 बजे झांसी, महोबा, मझगवां, होते हुए 19:40 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में रीवा-ग्वालियर एक्सप्रेस रीवा से 21 बजे चलकर 7 बजे झांसी होकर 9:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। 22 कोच की एचएचबी गाड़ी में सात स्लीपर, चार एसी थ्रीटियर, तीन एसी थ्री टियर इकोनॉकी, दो एसी टू-टियर, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी और एक दिव्यांग व लगेज कोच शामिल है।