{"_id":"6a47195143f552f6940f28ba","slug":"special-trains-two-special-trains-operated-for-surat-chhapra-and-ahmedabad-darbhanga-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special Trains: सूरत-छपरा और अहमदाबाद-दरभंगा के लिए दो विशेष ट्रेन संचालित, पांच फेरे तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special Trains: सूरत-छपरा और अहमदाबाद-दरभंगा के लिए दो विशेष ट्रेन संचालित, पांच फेरे तक चलेगी
Fri, 03 Jul 2026 07:37 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:37 AM IST
सार
रेलवे ने सूरत-छपरा-सूरत और अहमदाबाद-दरभंगा विशेष ट्रेन साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया है। सूरत-छपरा चार फेरे और अहमदाबाद-दरभंगा पांच फेरे में संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सूरत-छपरा-सूरत स्पेशल ट्रेन (09065/09066) और अहमदाबाद-दरभंगा विशेष ट्रेन (09466/09465) साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया है। सूरत-छपरा चार फेरे और अहमदाबाद-दरभंगा पांच फेरे में संचालित की जाएगी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूरत से चलने वाली विशेष ट्रेन (09065) सात से 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 7:35 बजे चलकर रतलाम, उज्जैन के रास्ते बुधवार 1:30 बजे झांसी आकर 17:15 बजे छपरा पहुंचेगी। वहीं छपरा से चलने वाली विशेष ट्रेन (09066) आठ से 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को रात 23:45 बजे चलकर बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाेविंदपुरी होते हुए झांसी 17:25 बजे आकर 11:15 बजे सूरत पहुंचेगी। वहीं, अहमदाबाद-दरभंगा विशेष ट्रेन (09466/09465) का संचालन 5 फेरे के लिए किया गया। अहमदाबाद से यह ट्रेन तीन जुलाई से 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार रात 20:25 बजे चलकर 12:30 बजे झांसी आकर 10:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। दरभंगा से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को तीन बजे चलकर रात 00:05 बजे झांसी आएगी और अहमदाबाद 16:35 बजे पहुंचेगी।
ललितपुर एनआई कार्य को लेकर गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ललितपुर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के चलते एनआई कार्य को लेकर सूरत-छपरा (09065) 14 जुलाई को उज्जैन, सिहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, झांसी रूट से जाएगी। 15 जुलाई को छपरा-सूरत (09066) झांसी, बीना, संत हिरदामनगर, सिहोर, उज्जैन के रास्ते जाएगी। 17 जुलाई को अहमदाबाद-दरभंगा (09465) उज्जैन, गुना, बीना, झांसी और 20 जुलाई को (09466) दरभंगा-अहमदाबाद परिवर्तित मार्ग झांसी, बीना, गुना, उज्जैन के रास्ते जाएगी।