सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspicion of Conspiracy in Road Accident; Case Registered Against Five Individuals

Jhansi News: सड़क हादसे में साजिश की आशंका, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of Conspiracy in Road Accident; Case Registered Against Five Individuals
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

झांसी। नवाबाद इलाके में सड़क हादसे में छात्र के घायल होने के मामले में उसके पिता ने साजिश की आशंका जताते हुए दो दोस्तों समेत पांच के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस नए सिरे से मामले की जांच कर रही है।
महिला पॉलिटेक्निक परिसर निवासी चंद्रभान गौतम ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र मंथन गौतम 22 फरवरी की शाम दोस्त के जन्मदिन में जाने के लिए स्कूटी से घर से निकला था। देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि मेडिकल बाईपास के पास मंथन का एक्सीडेंट हो गया है। उसे झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमन की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर ले जाया गया। यहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसे सिर, पसली और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पिता का आरोप है कि बेटे का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान आरोपियों के पास है। स्कूटी भी उन लोगों ने अपने कब्जे में रखा है। पिता ने साजिश की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आर्यन सिंह नामदेव, आयुष मिश्रा समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed