{"_id":"6a403742dd819bfab100e2cf","slug":"three-vehicles-collided-on-the-jhansi-lalitpur-highway-spilling-thousands-of-liters-of-milk-on-the-road-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-824287-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी-ललितपुर हाईवे पर तीन वाहन टकराए, हजारों लीटर दूध सड़क पर फैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी-ललितपुर हाईवे पर तीन वाहन टकराए, हजारों लीटर दूध सड़क पर फैला
Sun, 28 Jun 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी-ललितपुर हाईवे पर गिरराज पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में तीन वाहन आपस में टकरा गए, इसमें पांच युवक घायल हो गए। दूध लदा वाहन पलट जाने से हजारों लीटर दूध सड़क पर फैल गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
बबीना के लहर ठकरपुरा निवासी शेर सिंह (40) एक प्राइवेट दुग्ध कंपनी की लोडर गाड़ी चला रहे थे। सुबह नौ बजे बबीना के आठ गांवों से दूध लेकर रक्सा थाना क्षेत्र के गिरराज पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। पठारी गांव से दूध लेने के लिए जैसे ही उसने लोडर हाईवे पर मोड़ी, पीछे से आ रही चार पहिया गाड़ी उससे जा टकराई। इसमें सवार रमन यादव (41) एवं सागर निवासी दुर्गा प्रसाद (38) घायल हो गए। टक्कर लगने से लोडर पलट गया। उसमें रखा 1500 लीटर दूध सड़क पर बिखर गया। लोडर और कार की टक्कर के तुरंत बाद वहां बाइक से बबीन निवासी मोहन (23) और छोटू (20) बाइक से जा रहे थे। तेज रफ्तार में होने की वजह से उनकी बाइक भी टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।