{"_id":"6a53e385de70d7acad0cdee4","slug":"38-lakh-saplings-planted-to-beautify-the-perfume-city-kannauj-news-c-214-1-knj1006-152429-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इत्रनगरी के श्रृंगार को लगे 38 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इत्रनगरी के श्रृंगार को लगे 38 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। इत्रनगरी के श्रृंगार के लिए रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। उमर्दा स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल पर जिले की नोडल अधिकारी अपर्णा यू, वन ब्लॉक में ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, डीएम, एसपी ने पौधे रोपित कर पर्यावरण का संदेश दिया। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में भी पौधे रोपित कर संरक्षण का संकल्प लिया गया।
पौधरोपण महायज्ञ और एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। जिला प्रशासन, वन विभाग और उद्यान विभाग के संयुक्त प्रयासों से इत्रनगरी के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, अमृत सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों पर 38,80,500 पौधे रोपित किए गए। मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने पाकड़ का पौधा रोपा। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने पीपल, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आंवले का पौधा रोपित किया।
नोडल अधिकारी व राजस्व विभाग की विशेष सचिव अपर्णा यू ने डीएम और एसपी के साथ उमर्दा स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल में फलदार पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश का हरित क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से जल, बिजली संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने हाईटेक नर्सरी और पॉली हाउस का निरीक्षण कर सब्जी उत्पादन की सराहना की। प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत कुमार सेठ ने बताया कि उमर्दा वन ब्लॉक के 10 हेक्टेयर क्षेत्र में 25 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो :31: एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करती ईओ दिव्या गुप्ता
धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प
समधन। नगर पंचायत स्थित दंगल मैदान में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर चेयरमैन आसमां बेगम व अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने एक पेड मां के नाम पाैधरोपण करके नगरवासियों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। चेयरमैन ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ पौधे ही अपनी अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो :32: गुगरापुर के पीएम श्री यूपीएस कंपोजिट विद्यालय में पौधारोपण करते छात्र-छात्राएं। संवाद
स्कूल बच्चे बोले, बनेंगे हरित प्रहरी
गुगरापुर। पीएम श्री यूपीएस कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में रविवार को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। प्रधानाध्यापक राकेंद्र सक्सेना ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो :33: पौधरोपण करते शिक्षक। संवाद
विद्यालयों, पालिका व पुलिस ने लगाए पौधे
गुरसहायगंज। तिर्वा रोड स्थित श्रीमती राधा देवी आदर्श संस्कृत इंटर कॉलेज के मैदान में प्रधानाचार्य बलराम त्रिपाठी के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक पंकज कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और जन्म से लेकर मृत्यु तक हर रूप में हमारा साथ निभाते हैं। इस अवसर पर दीक्षा अग्निहोत्री, कामिनी देवी, सोनल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो :34: ग्राम निगोह खास में पौधरोपण करते एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी व बीडीओ दीपांकर आर्य। संवाद
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक
छिबरामऊ। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। ग्लोबल वार्मिंग के खतरे एवं मौसम में बदलाव से बचने के लिए हम सभी को एक पेड़ मां के नाम लगाकर पौधरोपण अभियान में सहयोग करना चाहिए। रविवार को ग्राम निगोह खास में उक्त विचार एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने व्यक्त किए। इससे पहले उन्होंने खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य के साथ पौधरोपण किया। ईओ अजय कुमार ने कान्हा गोशाला, सौ शैय्या अस्पताल परिसर में डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. कुलदीप के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने पौधरोपण किया। ग्राम कुंवरपुर बनवारी में पानी की टंकी के पास जल निगम के साइड इंजीनियर औरंगजेब ने प्रधान प्रतिनिधि शाहिद मंसूरी के साथ पौधे रोपित किए।