फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No solution was found even after complaining on the CM portal.

Kannauj News: सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं मिला समाधान

Mon, 13 Jul 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
No solution was found even after complaining on the CM portal.
तिर्वा। उमर्दा ब्लॉक के बेलामऊ सरैया गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जल निकासी समेत कई समस्याओं को लेकर शिकायत की थी लेकिन 40 दिन से बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद केवल आश्वासन मिलता है लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन



गांव निवासी रिंकू, उमेश चंद्र, पंकज, आलोक, नेकराम आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल निकासी समेत कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए 31 मई को मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज करने के बाद एक महीने के भीतर समस्या के समाधान का संदेश भी मोबाइल पर प्राप्त हुआ था लेकिन हकीकत में कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बरसात के मौसम में जल निकासी की समस्या और भी गंभीर हो गई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर जनता परेशान हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द जल निकासी की समस्या को दूर किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed