{"_id":"6a53e32d069bf7b60f0d1dc4","slug":"truck-breaks-bridge-railing-and-falls-into-ganga-river-helper-missing-family-members-block-road-kannauj-news-c-214-1-knj1008-152426-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पुल की रेलिंग तोड़ गंगा में गिरा ट्रक, हेल्पर लापता, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पुल की रेलिंग तोड़ गंगा में गिरा ट्रक, हेल्पर लापता, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। हरदोई से मैदा लेकर औरैया जिले के बेला जा रहा ट्रक रविवार भोर में महादेवी घाट पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा। हादसे में चालक और एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन हेल्पर लापता हो गया। एसडीआरएफ टीम ने कई घंटे रुक-रुक कर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन शाम तक पता नहीं चल सका। बेटे और भाई की सलामती की आस में बैठे परिजनों का धैर्य जवाब दे गया और शाम को परिवार की महिलाओं ने पुल पर लेटकर जाम लगा दिया।
हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र के बिल्लोरी गांव निवासी श्रवण (36) ट्रक चालक है। श्रवण हरदोई स्थित मिल से ट्रक में मैदा लादकर औरैया जिले के बेला जा रहा था। साथ में हेल्पर ग्राम गुरौली निवासी विनीत द्विवेदी (26) भी था। रास्ते में बेला थाना क्षेत्र के पुरवा सहार निवासी संजीत (40) मिल गया और वह भी ट्रक पर सवार हो गया। रविवार भोर में चार बजे ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गया। श्रवण और संजीत को गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए।
हादसे की जानकारी पर पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, हादसे की सूचना पर विनीत के परिजन भी पुल पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि उसके पैर में पहले से चोट थी, जिससे वह हादसे के समय ट्रक से बाहर नहीं निकल सका। समय बीतने के साथ नाराजगी बढ़ती गई। दोपहर तीन बजे कुछ युवकों ने बैरियर हटाकर पुल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह के हस्तक्षेप से युवक शांत हुए और यातायात बहाल हो सका। एडीएम देवेंद्र सिंह, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी शिल्पा वर्मा समेत कई अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि खोज अभियान जारी रहेगा। हालांकि, शाम तक विनीत का सुराग नहीं मिल सका, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।
अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का कहना है कि पुल पर क्रेन लगाकर ट्रक निकाला जाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि गंगा उफान पर हैं। ऐसे में एसडीआरएफ टीम को लापता की तलाश के लिए लगाया गया है। गंगा का पानी कम होने के बाद ही ट्रक को निकालने के लिए कवायद की जा सकेगी।
सड़क पर लेटीं महिलाएं, पुलिस कर्मियों ने समझाया
रविवार शाम 5.30 बजे विनीत के परिवार की कई महिलाएं पुल के बीच सड़क पर लेट गईं और विनीत को खोजने की मांग करने लगीं। महिलाओं की चीख-पुकार और रोते-बिलखते परिजनों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
ट्रक का टायर फटने की जताई जा रही आशंका
पुल पर ट्रक के रगड़ने के निशान और पुल पर ट्रक का एक्सल टूटा पड़ा था। इससे लोग ट्रक का टायर फटने से हादसे की आशंका जता रहे हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।