{"_id":"69ceb2fca3b140ff5d048d8c","slug":"673-engineering-college-students-did-not-receive-scholarships-kannauj-news-c-214-1-knj1006-146999-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इंजीनियरिंग काॅलेज के 673 छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इंजीनियरिंग काॅलेज के 673 छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र इन दिनों गहरे आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कॉलेज के विभिन्न संकायों में अध्ययनरत 673 पात्र छात्रों को इस शिक्षण सत्र में अभी तक छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल सका है।
राजकीय इंजीनियरिंग कालेज तिर्वा के 673 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। इससे ये छात्र-छात्राएं परेशान हैं। विभागों ने शासन को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। कालेज के अनुसूचित जाति के 100, सामान्य वर्ग के 192 और पिछड़ा वर्ग के 381 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान छात्रों ने विभागों और कालेज प्रशासन से जानकारी की, मगर उनको सही उत्तर नहीं मिल सका। अनुुसूचित जाति के 5474 छात्र-छात्राओं को 2.85 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति दी गई है। सामान्य वर्ग के 4399 छात्रों को 4.86 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पिछड़ा वर्ग के 17,208 छात्राें को 16.68 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति दी गई है। अनुसूचित जाति के 5921 आवेदन आए। 5705 आवेदन अग्रसारित, 216 निरस्त किए गए। सामान्य वर्ग के 4995 आवेदन आए। 4713 आवेदन अग्रसारित किए गए। 282 निरस्त किए गए। पिछड़ा वर्ग के 20,989 आवेदन आए। 19 हजार 76 आवेदन अग्रसारित हुए। 727 आवेदन विभिन्न कारणों की वजह से निरस्त किए गए हैं।
तकनीकी खामी या बजट की कमी
छात्रों का आरोप है कि उन्होंने समय सीमा के भीतर सभी दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिए थे और कॉलेज स्तर से भी उनका सत्यापन समय पर पूरा कर लिया गया था। इसके बावजूद, समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से उनके बैंक खातों में धनराशि नहीं भेजी गई। कुछ छात्रों के स्टेटस में बजट की अनुपलब्धता दिखाई दे रही है, तो कुछ का डेटा तकनीकी कारणों से जिला स्तर पर लंबित दिखा रहा है।
वर्जन
विभागों ने शासन को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। शासन स्तर से बजट आते ही शेष छात्रों के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।
- अनुपम राय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण
Trending Videos